झारखंड में जल, जंगल और ज़मीन को बचाने के लिए जंगल बचाओ आंदोलन के संयोजक जेवियर कुजूर यह आंदोलन कर रहे हैं। रांची एवं खुंटी ज़िले में मुंडारी खुटकट्टी जंगल की वापसी के लिये वर्षों से आंदोलन किया जा रहा है। मुंडारी खुटकट्टी जंगल की वापसी के लिए यह आंदोलन आदिवासियों का आंदोलन हैं। मुंडारी खुटकट्टी जंगल पर मालिकाना हक की लडाई मुंडा समुदाय दशकों से लड रहा है, जिसे सीएनटी ऐक्ट भी मान्यता देता है।
↧