डस्ट एलर्जी होने की वजह से मुझे अकसर छींक, खासी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस तरह की समस्याओं का सामना इन दिनों मैंने कई लोगों को करते देखा है। ये समस्याएं बदलते जलवायु परिवर्तन का परिणाम हैं। जलवायु परिवर्तन की वजह से आजकल हर व्यक्ति एक एलर्जिक इंसान की तरह जीवन जी रहा है। ये बदलाव 21वीं सदी में ज़्यादा दिखाई देने लगे हैं। बढ़ते तापमान के साथ, पानी से होने वाले रोग भी बढ़ने लगे हैं।
↧